मलिक ने मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

बुलंदशहर। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक  ग्राम दिवस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल मलिक ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

पत्रकारों से बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने सरकार के विभिन्न फैसलों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने नरेंद्र मोदी से अग्निपथ योजना पर एक बार फिर विचार करने की अपील की। किसान आन्दोलन के समय से ही सत्यपाल मलिक मोदी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं।

सत्यपाल मलिक ने यहां तक कह दिया कि मैं किसी के दबाव में काम नहीं करता और मेरा इस्तीफा मेरी जेब में रहता है।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैंने किसानों के बारे में वो बात बोली जो केंद्र सरकार के पक्ष में जाती और किसान आन्दोलन भी नहीं होता। लगभग 700 किसान मरे हैं और शोक सन्देश भी नहीं भेजा।

बाद में माफ़ी मांग कर बिल वापस ले लिया। मैंने हमेशा इनके पक्ष में बोला है और अब भी बोल रहा हूं। सत्यपाल मलिक ने अग्निपथ योजना पर भी सवाल उठाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.