After Header-1

पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल । उधमसिंह नगर पुलिस ने 75 किलोग्राम गौ मांस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।

उधम सिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंडा पुलिस की ओर से रविवार को लावड़यिा अस्पताल के पास रविवार को अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दो मोटर साइकिल सवारों को रोका।

दोनों पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक तस्कर सलमान निवासी गंगे रोड, ताज कालोनी, काशीपुर, उधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 75 किलोग्राम गौ मांस बरामद किया गया। फरार आरोपी की पहचान ताज निवासी गंगे रोड, ताज कालोनी, काशीपुर, उधमसिंह नगर के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ गौ संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी गौ मांस को कहां से लेकर आए हैं और कहां बेचने के लिए ले जा रहे थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.