After Header-1

धीरेंद्र प्रताप ने आजाद को आस्तीन का सांप बताया

नयी दिल्ली । गुलाम नबी आजाद द्वारा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर किये गये हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं का गुस्सा कम नही हो रहा है ।

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने आजाद को आस्तीन का सांप बताते हुए कहा कि समूह-23 के सभी नेताओं को अब पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

आजाद को सत्ता का भूखा करार देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें सब कुछ दिया लेकिन अब राज्यसभा नहीं दी तो पार्टी से बाहर हो गए।

प्रताप ने कहा कि  आजाद कभी भी आम जनता के नेता नहीं रहे परंतु कांग्रेस ने उन्हें हमेशा महत्वपूर्ण बनाये रखा लेकिन आज जब कांग्रेस कमजोर हुई है तो श्री आजाद सब कुछ भूल गए और पार्टी को धोखा देकर भाग गए।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा,‘‘जब कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के लिए तैयार हैं और कांग्रेस महंगाई के खिलाफ रैली करने वाली है, ऐसे समय में एकजुट रहना है, पार्टी के लिए लड़ाई लड़नी थी। ऐसे समय में आजाद साहब के इस्तीफे में शिकायतें कम साजिशें ज्यादा हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.