After Header-1

सोनाली की मौत के मामले में होटल मालिक समेत दो और गिरफ्तार

पणजी । सोनाली की मौत के मामले में  गोवा पुलिस ने होटल मालिक समेत दो और   लोगों को किया गिरफ्तार। पुलिस इस मामले में सुश्री फोगाट के नीजि सचिव सुधीर सांगवान और वासी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों 22 अगस्त को भाजपा नेता को लेकर गोवा पहुंचे थे।

उन पर अभिनेत्रकी को पेय पदार्थ में सिंथेटिक ड्रग मिलाकर देने का आरोप है। पुलिस ने उत्तरी गोवा के अंजुना में रेस्तरां की पहली मंजिल को भी सील कर दिया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली सुश्री फोगाट के शव को अंजुना के एक निजी अस्पताल में भेजा गया।

पहले सूचना मिली थी कि भाजपा नेता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम में शरीर पर चोट के निशान पाये गये। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वसान दिया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.