मायावती ने दी भाजपा को नसीहत, कहा- अपने नेताओं के बिगड़े बोल पर लगाम लगाये

लखनऊ। बसपा अध्यक्ष मायावती ने तेलंगाना में भाजपा के एक विधायक की विवादित टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि भाजपा को अपने नेताओं के ‘बिगड़े बोल’ पर लगाम लगाकर उन्हें संयमित आचरण करने की जिम्मेदारी का अहसास कराना चाहिये।

मायावती ने कहा कि भाजपा से निलंबित पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के अमर्यादित बयान से देश का बिगड़ा माहौल अभी ठीक नहीं हो पाया था कि अब तेलंगाना से भाजपा के विधायक राजा सिंह के उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक काम किया है। यह  निंदनीय है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा,  अभी भाजपा से निलम्बित नुपूर शर्मा द्वारा पैगÞम्बर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर देश भर में गर्माया माहौल पूरी तरह से ठण्डा भी नहीं हो पाया है कि बीजेपी के अन्य नेता तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है जो अति-शर्मनाक व घोर निन्दनीय।

मायावती ने भाजपा से अपने नेताओं पर नियंत्रण रखने और संयमित व्यवहार करने की नसीहत देते हुए कहा,  हालाँकि तेलंगाना सरकार ने बीजेपी विधायक को आज हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है, किन्तु क्या यह बीजेपी नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि वह अपने लोगों को संयमित व नियंत्रित रखकर देश में अमन-शान्ति कायम रखने के साथ-साथ विदेशों में भारत की छवि को भी आघात लगने से बचाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.