After Header-1

देहरादून में 27 अगस्त लगेगी लोक अदालत

देहरादून। देहरादून जनपद में आगामी 27 अगस्त को एक लोक अदालत का आयोजन होगा। वरिष्ठ सिविल जज एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार, जनपद देहरादून में प्राधिकरण द्वारा 27 अगस्त को देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला एवं चकराता की न्यायालयों में परम्परागत लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बताया कि उक्त लोक अदालत में फौजदारी के लघुवाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, परिवार वाद, 138 एन.आई. एक्ट वाद आदि समस्त प्रकृति के ऐसे वाद जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जा सकते है, उनके निपटान किये जायेंगे।

उन्होंने उन पक्षकार का आह्वान किया है, जो अपने वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तरित करवाना चाहते है। उन्होंने बताया कि ऐसे पक्षकार संबंधित न्यायालय, जहाँ उसका मुकदमा लंबित हैं, से अनुरोध कर अपने वाद को लोक अदालत के लिये सुनिश्चित करवा सकते हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.