मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते लालू

पटना।महागठबंधन सरकार के 16 अगस्त को होने वाले नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं राष्ट्रीय जनता दल  के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ।

राजद सूत्रों ने  बताया कि महागठबंधन सरकार के 16 अगस्त को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह में राजद अध्यक्ष भी शामिल हो सकते हैं। यादव के कल दिल्ली से यहां आने की संभावना है।

यादव स्वास्थ्य कारणों से इन दिनों दिल्ली में अपनी पुत्री एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर रह रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार में अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कैबिनेट मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली है। 16 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.