आतंकी हमले में पुलिस का जवान शहीद, तीन घायल

श्रीनगर।आतंकियों ने श्रीनगर पुलिस नाका पार्टी पर गोलीबारी कर हमला कर दिया। हमले में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एएसआई मुश्ताक अहमद को डॉक्टर बचा नहीं सके। अन्य दो का इलाज जारी है। हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार श्रीनगर के लाल बाजार में पुलिस की नाका पार्टी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान अचानक आतंकियों ने उन पर गोलीबारी कर दी।

गोलीबारी कर आतंकी मौके से भाग निकले। इस गोलीबारी में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए, जिनमें एएसआई मुश्ताक अहमद इलाज के दौरान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.