After Header-1

बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए तीर्थयात्री

श्रीनगर। आज बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 12,000 यात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि द्वारा भगवान शिव की चांदी की गदा पूजा (छड़ी मुबारक) की पूजा करने के लिए पहलगाम लेया गया है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह तक 1.35 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में स्वनिर्मित शिवलिंग के दर्शन किए।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग से आज सुबह महिलाओं और साधुओं सहित करीब 3000 यात्री नुनवान आधार शिविर से बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए।

इसी दौरान तीर्थयात्रियों को चंदनवाड़ी और पंजतरणी के मार्गों से गुफा की ओर जाने की अनुमति दी गई। अधिकारियों के अनुसार, 10,480 यात्रियों ने सबसे छोटे बालटाल मार्ग से दुमैल होते हुए ट्रेकिंग की, जिसमें सुबह 3,185 महिलाएं, 126 बच्चे और 71 साधु शामिल थे।

बालटाल से गुफा मंदिर के लिए सुबह 11 बजे तक 354 यात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा गया है। मौसम विभाग ने पहलगाम, चंदनवाड़ी, जोजिबल, एमजी टॉप, शेषनाग, पोशपत्री, पंचतरणी, संगम, बालटाल, दुमैल, ब्रारीमार्ग, संगम और पवित्र गुफा में शाम तक बारिश होने की चेतावनी दी है।

अमरनाथ यात्रा मंगलवार को सबसे छोटे बालटाल मार्ग से फिर से शुरू हो गयी है। जो आठ जुलाई को गुफा मंदिर के पास बादल फटने के बाद तीन दिनों तक बंद रहने के बाद शुरू की गयी। बादल फटने की घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.