सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत

ऋषिकेश । रायवाला थाना क्षेत्र में एक स्कूटर चालक ने ट्रक में सामान भर रहे मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई।
रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि खैरी खुर्द 20 फुटी में स्कूटर चालक ने ट्रक में सामान भर रहे मजदूर को टक्कर मार दी।

हादसे में मजदूर समीर (26) खुर्शीद निवासी सहारनपुर यूपी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.