उत्तराखंड के बागेश्वर में डोली धरती

देहरादून । उत्तराखंड के बागेश्वर मैं आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए । अभी तक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है ।भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। सुबह 6.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं । भूकंप का केंद्र कपकोट ही था।उत्तराखंड के परवर्ती इलाकों में अक्सर ही भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.