अज्ञात शख्स ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान मारी गोली , अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली ।एक अज्ञात शख्स ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान गोली मार दी। गोली शिंजो के सीने में लगी जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े । पूर्व प्रधानमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व पीएम आबे रविवार को संसद के ऊपरी सदन के चुनाव से पहले प्रचार कर रहे थे तभी हमलावर ने उन पर गोली दाग दी।

एक स्थानीय रिपोर्टर का कहना है कि उसने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे घटनास्थल पर गोलियों की आवाज सुनी। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके सीने में चोट लगी है। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट रूप से एक संदिग्ध को घटनास्थल के पास से हिरासत में लिया। पूर्व प्रधानमंत्री की स्थिति का अभी पता नहीं चला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.