उत्तराखंड : सैकड़ों युवाओं ने ग्रहण की आप सदस्यता

देहरादून। उत्तराखंड में अपने कुनबे को बढ़ाने में जुटी गयी है आम आदमी पार्टी। आप के प्रदेश संगठन समन्वय जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि आम आदमी पार्टी में  युवाओं के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।

प्रदेश कार्यालय में  रायपुर विधानसभा के सैकड़ों युवाओं ने आम आदमी पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। बिष्ट ने सभी युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी की टोपी पहना कर सदस्यता ग्रहण करवाई।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए कई युवाओं ने पार्टी का दामन थामा है यह बड़े ही हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि बीते दिन गुजरात में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 66 हज़ार लोगों ने एक साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है जो अपने आप में एक बहुत बड़ा कीर्तिमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.