भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, हैदराबाद में सरदार पटेल ने एक भारत की नींव रखी थी

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हैदराबाद में सरदार पटेल ने एक भारत की नींव रखी थी।

अब एक भारत से श्रेष्ठ भारत की यात्रा पूरी करने का दायित्व भाजपा के कंधों पर है। हैदराबाद में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकतार्ओं को संबोधित किया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री के संबोधन के बारे में मीडिया को जानकारी दी। केरल, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत से ऐसे प्रदेश हैं, जहां पार्टी अभी भी संघर्षरत है।

पार्टी कार्यकर्ता वहां बिना सत्ता की परवाह किए संघर्ष और बलिदान देते रहे हैं। आज हम तेलंगाना में हैं। भाजपा बहुत जगह आगे बढ़ी है। भाजपा को उसके काम, उसकी गवर्नेंस और ईमानदारी के कारण जनता का बहुत आशीर्वाद मिलता है।

रविशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आज बहुत ही विस्तार से भाजपा के लिए अवसर, भाजपा के इतिहास और विकास की यात्रा, भाजपा का भविष्य और देश के प्रति हमारा दायित्व क्या है, इसके विषय में विस्तार से बातें रखीं। प्रसाद ने कहा कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने दो बातें बहुत रोचक कहीं।

पहली- हमारा उद्देश्य पी2 से जी2 का होना चाहिए। इसका अर्थ है कि हमारी पूरी कार्य पद्धति प्रो पीपुल, प्रो एक्टिव गवर्नेंस (जनता सापेक्ष, सुशासन सापेक्ष) होनी चाहिए। उन्होंने दूसरी बात कही कि हमारी सोच तुष्टीकरण से तृप्तीकरण होनी चाहिए। यह करने पर ही हमारे ह्यएक भारत, श्रेष्ठ भारतह्ण और ह्यसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासह्ण के लक्ष्य पूरे हो पाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.