डॉ. भारती कश्यप को आईएमए डॉक्टर्स डे एक्सीलेंस अवार्ड

नई दिल्ली: डॉ. भारती कश्यप को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  के अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह द्वारा आई.एम.ए. एप्रिसिएशन अवार्ड से किया गया सम्मानित।

आईएमए एप्रिसिएशन अवार्ड आईएमए भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य – समरोह में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  के अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया।

वर्ष 2018 में महिलाओं के कैंसर के उन्मूलन के लिए उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियान और गरीब तबके के लोगों की दृष्टि सुरक्षा, खासकर बच्चों की दृष्टि सुरक्षा के अभियान के लिए नारी शक्ति पुरस्कार माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया था।

डाक्टर भारती कश्यप को राष्ट्रीय आई।एम।ए। द्वारा वर्ष 2021 में डॉक्टर ज्योति प्रसाद गांगुली मेमोरियल अवार्ड, वर्ष 2018 में वीमेन एम्पावरमेंट अवार्ड, वर्ष 2017 में डॉक्टर ऑफ़ द ईयर अवार्ड तथा वर्ष 2014 में मेड एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

झारखंड की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भारती कश्यप को हमेशा से ही अपनी डॉक्टरी पेशे के साथ-साथ सामाजिक कार्यों की वजह से जाना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.