भानु प्रताप शाही ने सीएम सोरेन से पूछा उद्धव तो गयो तुम कब जाओगे

रांची। झारखंड भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने सीएम मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्‍तीफे को आगे कर उन्‍होंने सवालिया लहजे में पूछा कि हेमंत सोरेन का इस्‍तीफा कब होगा? बीते दिन ट्विटर पर भानु प्रताप ने लिखा- उद्धव तो गयो तुम कब जाओगे। इससे पहले बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक ने लिखा था- बकस द चाचा.. गलती हो गई । इस ट्वीट की खास बात यह रही कि विधायक ने इसमें अमित शाह और हेमंत सोरेन दोनों को टैग किया है।

भाजपा नेता ने झारखंड विधानसभा में अपने भाषण का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैंने दो साल पहले ही कहा था मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भरे हुए सदन मेंङ्घ कांग्रेस से सावधान रहें खेला होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.