टीआई ने महिला एएसआई को गोली मार , स्वयं को गोली मारी ..

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक टीआई ने अपनी सहयोगी महिला एएसआई को गोली मार कर स्वयं को गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया , टी आई की मौत हो गई ! सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ होना बताया जा रहा है ! पुलिस कंट्रोल रूम में गोली लगने से एक टीआई की मौत हो गई, वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि महिला एएसआई को गोली मारने के बाद टीआई ने खुद को गोली मारी है। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच चुकी है।

जानकारों के मुताबिक घटना इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की है। मृतक की पहचान टीआई हाकम सिंह पंवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे यहां एक महिला एएसआई रंजना खेड़े से मिलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पहले टीआई ने महिला एएसआई को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली।महिला एएसआई निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। मिश्र ने बताया कि कंट्रोल रूम के पास में घटना हुई है। जिसमें एक टीआई जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है, वे इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ एएसआई महिला के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ। इसमें एएसआई पर गोली चलाई गई और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ है। घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। वह बात भी कर रही है। उनसे आगे की बातों की जानकारी ली जा रही है कि इस मुद्दे पर अचानक विवाद हुआ, क्या घटनाक्रम रहा। यह पता किया जा रहा है ।टीआई हाकम सिंह पवार हैं जो भोपाल में पदस्थ हैं उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है। साथ ही इस घटना से जुड़े बाकी तथ्यों की जानकारी ली जा रही है।

मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं। मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में इंस्पेक्टर हाकम सिंह पंवार और महिला पुलिसकर्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद इंस्पेक्टर ने पहले महिला पुलिसकर्मी पर गोली चलाई और फिर को भी शूट कर लिया।

बताया जा रहा है कि हाकम सिंह सराफा, सिमरोल औरअन्नपूर्णा थाने के थाना प्रभारी रह चुके हैं। हाकम सिंह श्यामला हिल्स थाने भोपाल में तैनात थे। चार महीने पहले ही उनकी वहां पोस्टिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। जो आज खुनी वारदात में बदल गया ! पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच में ले लिया है !

Leave A Reply

Your email address will not be published.