ब्रह्माकुमारीज ने किया आंनद भारद्वाज व गोपाल नारसन का सम्मान

रुड़की। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संत सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए उत्तराखंड शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ आंनद भारद्वाज व विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलसचिव डॉ श्रीगोपाल नारसन का ब्रह्माकुमारीज के कार्यकारी सचिव व शिक्षा प्रभाग के चेयरमैन बीके मृत्युंजय भाई ने परमात्मा शिव का फ्रेमिंग चित्र व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

वही ब्रह्माकुमारीज के महासचिव निर्वेर भाई ने भी उनको ईश्वरीय सौगात देकर उनका अभिनन्दन किया।साथ ही डॉ आंनद भारद्वाज को पीस ऑफ माइंड चैनल पर दिल की बात कार्यक्रम में तो श्रीगोपाल नारसन को सबरंग कार्यक्रम में शामिल किया गया।

इस उपलब्धि के लिए उन्हें आध्यात्मिक चिंतक बीके सुरज भाई,राजयोगिनी बीके ऊषा, ब्रह्माकुमारीज मीडिया विंग मुख्यालय समन्वयक बीके शांतनु, गीतकार बीके विवेक, गोड़लीवुड की कार्यक्रम समन्वयक बीके शिखा व प्रशासनिक प्रभाग के डॉ सत्येंद्र भाई ने बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.