NDA की राष्ट्पति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू होगी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी।

ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उनकी उम्र 64 साल है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के नाम का एलान करते हुए कहा कि इस बार पार्टी नेताओं के बीच पूर्वी राज्य से किसी को उम्मीदवार बनाने पर चर्चा हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.