After Header-1

मुख्यमंत्री योगी ने आजम खान पर कसा तंज, कहा- रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई

रामपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा के कद्दावर नेता आजम खान का नाम लिये बगैर उन पर तंज कसते हुये कहा कि उनकी सरकार ने भूमाफियाओं की ऐंठन को भी दूर कर दिया है लेकिन लगता है कि रस्सी जल गई पर कुछ लोगों की ऐंठन अभी गई नहीं है।

योगी ने कहा कि रामपुर की अपनी धरोहर है, लेकिन कुछ लोगों ने रामपुर की धरोहर को नष्ट करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझ लिया था। भू-माफिया गरीबों की जमीन पर अतिक्रमण करते थे, उन्हें प्रताड़ति करते थे।

आज वाल्मीकि समाज के किसी परिवार को कोई उजाड़ नहीं सकता, किसी गरीब की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता, किसी माता-बहन पर बुरी नजर नहीं डाल सकता।

इतना ही नहीं, हमने तो भूमाफियाओं की ऐंठन को भी दूर कर दिया है लेकिन लगता है कि रस्सी जल गई पर कुछ लोगों की ऐंठन अभी गई नहीं है। अब इसका पूरा इलाज कर भी ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन रामपुर को फिर से अराजकता का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।

उन्होने कहा कि पहले मुख्यमंत्री आवास में पेशेवर दंगाई सम्मानित होते थे, आज साहिबजादों की स्मृति में बाल दिवस का आयोजन होता है। तब दुराचारियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहते थे ‘लड़के हैं गलती हो जाती है,’ आज किसी की हिम्मत नहीं कि कोई माता-बहनों पर बुरी नजर डाल सके।

सपा और भाजपा सरकारों की कार्यशैली के अंतर को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा समस्या का समाधान करने वाली पार्टी है, जबकि सपा अराजकता पैदा करने वाली।

लोकसभा उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन रामपुर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद, हमारी सरकार ने अब तक रामपुर में 640 हेक्टेयर भूमि माफियाओं से मुक्त कराकर गरीबों को वापस दे दी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.