संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी, मौत

खटीमा । संदिग्ध हालात में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
टनकपुर रोड आईटीआई नदन्ना निवासी दीपांकर मौनी(36) पुत्र आन सिंह मौनी ने रविवार की देर शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी में लटक गया।

परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे में लटका देख होश उड़ गए। परिजनों के शोरगुल करने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। परिजनों एवं आसपास के लोगों ने फांसी का फंदा काटकर उसे उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सक प्रशांत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को एसआई ललित मोहन रावल ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी यशोदा मौनी, पुत्र आलोक व गौरव को रोता बिलखता छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.