After Header-1

अब घर-घर जाकर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे डाकिया

देहरादून। डाक विभाग के डाकिया अब घर-घर जाकर पांच साल से छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे। लोग घर बैठे ही मोबाइल नंबर संशोधन भी करा सकेंगे।इस अभियान के लिए डाकियों की विशेष टीम तैयार की गई है। अभिभावकों को बच्चों को लेकर जाने की जरूरत भी नहीं होगी। डाकिया खुद लोगों के घर आकर बच्चों का आधार कार्ड बनवाएंगे। 

आधार कार्ड बनाने व सुधार जिम्मा सरकारी विभाग को सौंपा

भारतीय डाक भुगतान बैंक और डाक विभाग की भागीदारी से बनाए जाएंगे। डाक विभाग फिर से आधार कार्ड बनाने व सुधार करने के लिए अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड डाकिया घर जाकर बनाएगा। शासन की ओर से आधार कार्ड बनाने व सुधार करने का जिम्मा निजी एजेंसी के बजाय सरकारी विभाग को सौंपा है। अब डाक विभाग फिर से आधार कार्ड में सुधार कराने व नए आधार कार्ड बनाने को अभियान चलाने जा रहा है। इसके लिए डाकियों को काम पर लगाया गया है।

शहर या गांव के लोग नजदीक के डाकघरों में जाकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं या सुधार करा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति का आधार कार्ड में मोबाइल नंबर गलत है या बदलवाना है तो इसके लिए डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी, डाकिया ही हैंड हेल्ड मशीन द्वारा मोबाइल नंबर में सुधार कर देगा। शीघ्र ही आधार कार्ड बनाने को अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि डाकिया के अलावा पोस्ट इन्फो मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन अनुरोध कर सकते हैं। सिटी पोस्ट मास्टर उम्मेद सिंह रावत ने बताया कि डाकिया के माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर लिंक करने का 50 रुपये (कर सहिंत) का निर्धारित शुल्क देना होगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.