After Header-1

मीडिया के लिए नई नीति की जा रही है तैयार: अभिनव कुमार

हल्द्वानी । विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने भरोसा दिया है कि पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रेस मान्यता की बैठक जल्दी की जा रही है और सोशल व डिजीटल प्लेटफार्म में भी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए लागू नीतियों का समावेश कर नई नीति बनाई जा रही है। 
यह भरोसा विशेष प्रमुख सचिव ने सर्किट हाउस में कुमाऊं भर के जिला सूचना अधिकारियों की एक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दिया।
इससे पहले बैठक में 19 वर्ष पुरानी सरकारी वाहन,सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक व अन्य पद रिक्त पदों की बात सामने आयी। उन्होंने सभी रिक्त पदों पर जल्दी भर्ती का भरोसा दिया।
इस अवसर पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी,सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक निदेशक सूचना प्रकाश भंडारी, प्रभारी सूचना अधिकारी बागेश्वर गोविंद सिंह बिष्ट,हल्द्वानी ज्योति सुन्दरियाल,नैनीताल केएल टम्टा, अल्मोड$ा सुंदर कुमार गौतम, ऊधमसिह अहमद नदीम सहित विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.