पत्नी से मारपीट करने पर जाना पड़ा जेल

नैनीताल।  तल्लीताल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी से मारपीट करने पर जेल की हवा खानी पड़ गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज तथा मारपीट कर रहा है।
 इस सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा ओर पति-पत्नी को थाना बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया।
लेकिन आरोपी पति-मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी श्याम भवन केंट तल्लीताल समझाने के बावजूद नहीं माना और अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया।
इस पर पुलिस ने शांति व्यवस्था की स्थिति भंग होने से रोकने व संज्ञेय अपराध कारित करने से रोकने के लिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151, 107 व 116 के तहत उसे थाने में ही गिरफ्तार कर लिया।
बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। इस पर उसे जेल भेज दिया गया। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद जोशी, आरक्षी अनूप कुमार व दीपक उपाध्याय शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.