नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्य  बिखेरेगें अपनी संस्कृति के रंग

रामलीला मैदान में 20 मई से शुरू होगा ऑक्टेव उत्सव पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेगें ऑक्टेव उत्सव का शुभारम्भ

श्रीनगर। श्रीनगर में शुक्रवार से शुरू होने वाले ऑक्टेव उत्सव में 8 नार्थ ईस्ट राज्यों से आए कलाकार अपने लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर समां बाधेंगे।
2 0मई से श्रीनगर स्थित रामलीला मैदान में होने वाले इस उत्सव में यहां के लोग उत्तर पूर्वी राज्यों की संस्कृति से रूबारू होगे। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार यहां पर तीन दिवसीय ऑकटेव उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
गुरूवार को पत्रकारों से वार्ता करती हुई भारत सरकार संस्कृति पटियाल उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक दीपिका पोखरना ने कहा कि उत्तर पूर्व क्षेत्र के कलाकारों और कारीगरों को उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑक्टेव फेस्टिवल ऑफ द नॉर्थ ईस्ट की शुरुआत की थी।
जिसका उद्देश्य उत्तर पूर्वी राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक, परंपरा और कलात्मक को लोगों के बीच जागरूकता फैलाने है। जिसके लिए कलाकारों को उत्कृष्ठ मंच प्रदान किया जा रहा है। कहा कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाल इस उत्सव ऑकटेव-2022 का निर्णय लिया गया है। जिसमें आठ राज्यों की 15 टीमें प्रतिभाग कर रही है।
शुक्रवार को इसके उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के संस्कृति एंव पर्यटन मंत्री सत्पाल महराज इसका शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर और सिक्किम राज्यों के कलाकार इसमें प्रतिभाग कर अपनी संस्कृति और परंपरा की छटा बिखेरेंगे।
इस मौके पर दीपिका पोखरना ने सभी लोगों को उत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचने का आहृवान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जरनैल सिंह, जगजीत सिंह, कमलेश, रविंद्र आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.