After Header-1

चार धाम : एक दिन में 13 हजार यात्री ही आ पाएंगे केदारनाथ , बिना पंजीकरण  यात्रियों को वापस लौटाया

केदारनाथ की क्षमता को देखते हुए ही भेजे जाएंगे यात्री केदारनाथ धाम

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में चारों धामों में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं यहां मौजूद व्यवस्थाओं के आधार पर ही यात्रियों को धामों में भेजा जा रहा है। जिन यात्रियों का पंजीकरण होगा, वही यात्रा में प्रवेश कर सकेंगे।

अन्य यात्रियों को बिना पंजीकरण के वापस लौटना पड़ सकता है। केदारनाथ धाम में एक दिन में 13 हजार यात्रियों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी, ताकि यात्रियों को यहां दिक्कतें न उठानी पड़े।
पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों से आग्रह किया जा रहा है कि केदारनाथ धाम की यात्रा पूरे छह महीने चलेगी। ऐसा नहीं है कि यात्रा कुछ दिन के लिए है। इसलिए यात्री पूरी व्यवस्था और पंजीकरण के साथ ही यात्रा करें।

जनपद पुलिस अपने स्तर से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण को नियमित चेक कर रही है। अब तक पुलिस ने बिना पंजीकरण के एक हजार यात्रियों को वापस लौटा दिया है।

साथ ही उनसे अनुरोध किया है कि वह पंजीकरण कर ही यात्रा पर आएं। क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दिन और रात के समय श्रद्धालुओं के पंजीकरण को चेक किया जा रहा है।

पंजीकरण वाले यात्री व वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है, जबकि बिना पंजीकरण वाले यात्रियों से विनम्रता पूर्वक आग्रह करते हुए पंजीकरण के बाद ही आगे जाने को कहा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.