भाजपा मंडल महामंत्री की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

रुद्रपुर । खनन के विवाद में भाजपा मंडल महामंत्री की पडोसी ने दिनदहाडे गोली मार कर कर हत्या कर दी,आरोपी मौके से फरार हो गये है। एसएसपी समेत आल पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकार ली है।
जानकारी के मुताबिक पंतनगर थानाक्षेत्र के शांतिपुर में संदीप कार्की भाजपा के मंडल महामंत्री है। उसका शांतिपुर के साथ रुद्रपुर के प्रीत बिहार में भी मकान है। संदीप का शातिपुरी में खनन का पट्टा भी बताया जाता।

शनिवार को वह प्रीतबिहार से अपनी पत्नी के साथ घर गया,जिसके बाद खेत पर पहुंच गया। बताते की उसके खनन का रास्ता पहोसी ललित महेता के खेत से होकर जाता था जिसे ललित ने बंद कर दिया था।

रास्ता बंद देख संदीप उसे खोलने लगा तो संदीप व ललित में विवाद हो गया। जिसपर अपने पिता व भाई के साथ मौजूद ललित ने संदीप के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद संदीप लहुलुहान होकर वही गिर गया,तो आरोपी फरार हो गये।

इधर आनन फान में संदीप को किच्छा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहॉ से उसे रुद्रपुर के निजि अस्पताल रैफर कर दिया। बताते की निजि अस्पताल में संदीप को मृत घोषित कर दिया।

इधर भाजपा नेता की मौत की खबर मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत आल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। मामलें में पुलिस ने ललित मेहता समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इधर एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीमों का गठन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.