एक राजनीतिक दल चुनाव से हटने के लिए दे रहा है प्रलोभन: गहतोड़ी

17 मई को तथ्यों के साथ करेंगी खुलासा, जनता ने कांग्रेस को जिताने का बना लिया है मन

टनकपुर । चम्पावत विस उप चुनाव कांग्रेस  प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने दावा किया है कि उनके चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा में हड़कंप मच गया है। एक राजनीतिक दल चुनाव न लडऩे के तरह के तरह के प्रलोभन दे रहे हैं।
उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें न तो डराया जा सकता है और न ही डिगाया जा सकता है। लोग उनको जिताने का संकल्प ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का इस तरह का व्यवहार चिंताजनक है।
यह दावा श्रीमती गहतोड़ी ने शुक्रवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल उन्हें चुनाव मैदान से हटने के लिए धन और अन्य तरीके से प्रलोभित करने की कोशिश कर रहा है। वे 17 मई के बाद इसका पूरा खुलासा करेंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा धन और सत्ता की ताकत से चुनाव को प्रभावित करने का भरपूर प्रयास कर रही है लेकिन विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा  कांग्रेस कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की कथनी व करनी से भली भांति वाकिफ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता  कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विपक्षियों को करारा जवाब देने का मन बना चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.