After Header-1

नैनी झील में अब सैलानियों को क्रम से मिलेंगी नौकाएं

पूरे चक्कर के पैंसों में आधा चक्कर नहीं घुमा सकेंगे नौका चालक

नैनीताल। नगर पालिका के सभागार में पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी की अध्यक्षता में नाव मालिकों एवं संचालकों के साथ पर्यटन सत्र के बैठक आयोजित हुई। बैठक में तय हुआ कि नौकाओं का संचालन क्रमवार किया जाए।

पर्यटकों को बिना लाइफ जैकेट पहनाए नौकायन ना कराया जाये। नौका संचालक मदिरापान कर एवं बरसात एवं खराब मौसम में नौकायन न कराएं। पर्यटकों को पूरे चक्कर के नाम पर आधा चक्कर ही न घुमाया जाए, बल्कि झील का आधा एवं पूरा चक्कर घुमाने के लिए टिकट की दरें निर्धारित की जाएं।

कोई भी नौका संचालक पर्यटकों के साथ अभद्रता कदापि न करे। यह भी तय किया गया कि टिकट काउंटर के समीप सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी काउंटर पर बैठे संचालक की होगी।

इन आदेशों का अनुपालन नहीं किए जाने पर संबंधित नौका का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में लाइसेंस लिपिक एवं प्रभारी कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी, नाव मालिक एवं संचालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह, नैन सिंह, विक्रम सिंह, पूरन सिंह, पूरन बोरा, भीम सिंह, कुंदन रौतेला सहित 218 अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.