महाराज से मिले तीरथ,लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। शुक्रवार को उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत हरिद्वार के सुदर्शन आश्रम पहुंचे जहां उन्हें पूज्यपाद नागाचार्य पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री महंत सरस्वत्याचार्य जी महाराज जी की 31वीं वार्षिक पुण्यतिथि पर संत समागम के अवसर पर पूज्य संतों का सानिध्य मिला।

इस मौके पर तीरथ ने कहा कि संतों के स्नेह और आशीर्वाद में बड़ी ताकत होती है। सिद्ध संतों के दर्शन मात्र से ही समस्याओं का निराकरण हो जाता है। वैसे भी देश में ऋषि मुनियों का सम्मान के साथ आदर किया जाता है। जो काफी अच्छी परंपरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.