After Header-1

जंगल में लगा रहा था आग , वन कर्मियों ने एक को गिरफ्तार

नैनीताल । रामनगर के बैलपड़ाव में आग लगाने के आरोप में वन कर्मियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत बैलपड़ाव रेंज के खेमपुर गैबुआ बीट में वन कर्मी सुबह गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान वन कर्मियों ने दाबका नदी से सटे प्लाट नंबर -1 में खेमपुर गैबुआ निवासी कमलापति सती को कथित रूप से आग लगाते हुए पकड़ लिया। वन कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा ली।

वन विभाग के कार्यालय में लाकर आरोपी से पूछताछ की गयी और इसके बाद कालाढूंगी थाने में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने अधिनियम, 1984, भारतीय वन अधिनियम, 1927 व भारतीय दंड संहिता की धाराओं में अपराध पंजीकृत कर लिया गया।

आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वन अधकारियों ने बताया कि आगे भी आग लगाने वालों पर नजर रखी जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.