भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री ने किया शांति पाठ

ऋषिकेश। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री संभावना सेठ ने पूर्णानंद घाट शान्ति पाठ किया। इस मौके पर मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना किसी भी देश के मानव विकास एवं संपूर्ण राष्ट्र निर्माण का सपना पूरा नहीं हो सकता।

भारत में लैंगिक समानता का आर्थिक लाभ होगा, भारत एक दशक में विकास की नई ऊं चाई छुएगा। महिला सशक्तिकरण का सपना तभी साकार हो सकता है जब महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में बराबर की सहभागिता मिले।

समाज के विकास में मातृ-शक्ति का विशेष योगदान है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी अपने फैसले लेने का हक ना मिलना सबसे बडी बाधा है।

डा. ज्योति शर्मा ने कहा कि सरकार एवं समाज के सभी वर्ग को कुत्सित एवं रूढ़िवादी मानसिकता से ऊपर उठ महिला को जन्म से मृत्यु तक सभी स्थानों पर बराबरी का हक देना होगा, तभी मानव विकास की यात्रा सही मायने में पूर्ण मानी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.