सीएम योगी के प्रस्तावित दौरा को लेकर मंत्री ने किया निरीक्षण

ऋषिकेश। सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड के प्रस्तावित दौरे को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने यमकेश्वर में महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत यमकेश्वर के बिध्याणी पहुंचे। यहां पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाएं समय से करने को निर्देशित किया।

उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं से मुलाकात कर पठन-पाठन की जानकारी ली। इसके बाद वे यूपी के सीएम के पैतृक गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान जिलाधिकारी गढ़वाल डा. विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, तहसीलदार मनजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष पौखाल विनय चन्दोला, महामंत्री संजय रावत, उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द लखेड़ा, मानेंद्र सिंह, महेंद्र मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.