बंदरगाहों एवं जलमार्गों को दुरूस्त किया जाएगा: तीरथ सिंह रावत

भुवनेश्वर। देश भर के बंदरगाहों और जलमार्गों को सरकार और भी ज्यादा बेहतर बनाएगी। इस दिशा विभाग कसरत भी शुरू कर चुका है। यह बात परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति समिति की बैठक में सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कही।

तीरथ ने कहा कि देश भर के जलमार्गों एवं बंदरगाहों की बैठक में समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि उड़ीसा में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं संस्कृति की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने पर भी मंथन किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आजकल परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति समिति के दौरे पर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.