After Header-1

नन्हीं धावक काजल निषाद ने मिले योगी, पैदल ही प्रयागराज से लखनऊ पहुंची थी

लखनऊ। नन्हीं धावक काजल निषाद ने प्रयागराज से लखनऊ पैदल ही योगी से मिलने निकल पड़ी थी। मुख्यमंत्री ने भी काजल से रुबरू होकर उसे सम्मानित किया और प्रयागराज से लखनऊ तक के 200 किमी के उसके सफर को यादगार बना दिया।

एथलीट बनने का सपना संजोय काजल को मुख्यमंत्री ने दौड़ने के लिए जूते भी उपहार में दिये। जनपद प्रयागराज के माण्डा थाना क्षेत्र के ललितपुर गांव निवासी नीरज कुमार निषाद की 10 वर्षीय पुत्री काजल निषाद कक्षा चार की छात्रा है।

काजल ने प्रयागराज में एक स्थानीय खेल स्पर्धा में भाग लिया था और दौड़ को पूरा किया था। परन्तु कार्यक्रम में उचित सम्मान ना मिल पाने के कारण काजल काफी निराश हो गई थी। इसी बात को लेकर काजल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिसके लिए काजल 10 अप्रैल को प्रयागराज से लखनऊ के लिए पैदल ही निकल पड़ी ।

प्रयागराज से लखनऊ तक का सफर काजल ने 15 अप्रैल को पूरा किया और सीधे मुख्यमंत्री से मिलने 5 कालीदास मार्ग पर पहुंची। योगी ने काजल की इस लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उसे सम्मानित बेहतरीन एथलीट बनने के लिये प्रोत्साििहत भी किया।

योगी के हाथों सम्मानित होेकर काजल की खुशी का ठिकाना ना रहा। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। इसके अलावा बाबू बनारसी दास खेल अकादमी ने काजल की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उसकी आगे की तैयारी के लिए पूरा खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.