भ्रष्टाचार मुक्त एप का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ

देहरादून। विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड- 1064 का  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाय।  एप पर जो भी शिकायते आती हैं, उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाय। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है, तो उसे सीएम हेल्पलाईन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाय।

यह भी सुनिश्चित किया जाय कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई, उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी उन्हें मिले। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के दो इन्सपेक्टर को विवेचना करने के लिए टेबलेट भी प्रदान किये। सतर्कता विभाग के अन्य कार्मिकों को भी विवेचना के लिए टेबलेट दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कारवाई की जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किये जाय।जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.