After Header-1

कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु और श्रीकांत 

नयी दिल्ली। पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने जापान की ओहोरी को 21-15, 21-10 से हराया, वहीं श्रीकांत ने इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को 21-18, 21-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से होगा, जिन्हें उन्होंने पिछले महीने स्विस ओपन के फाइनल में हराया था।

 सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सोन वान्हो से भिड़ेंगे श्रीकांत

श्रीकांत सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दक्षिण कोरिया के सोन वान्हो से भिड़ेंगे। आल इंग्लैंड ओपन के फाइनलिस्ट लक्ष्य सेन हालांकि राउंड आफ 16 में इंडोनेशिया के हिरेन रुस्तवितो से 20-22, 9-21 से हार कर बाहर हो गए।

इस बीच युवा खिलाड़ी मालविका बंसोड़ महिला एकल के दूसरे दौर में थाईलैंड की प्रतिद्वंद्वी पोर्नपावी चोचुवोंग से 8-21,14-21 से हार गईं। इसके अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल टीम ने अपना विजयी क्रम जारी रखा।

भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर के योंग काई टेरी और लोह कीन हेन को 21-15, 21-19 से हराकर सुपर 500 टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उधर एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने पहले सेट में हेंड्रा सेतियावान और मोहम्मद अहसन की दूसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ बीच में ही रिटायर्ड हर्ट हो गए।

वहीं मिश्रित युगल में सुमीत रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को चीनी ओउ जुआन यी और हुआंग या किओंग से तीन गेमों में 20-22, 21-18, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.