सीएम पर मुहर लगाएंगे पीएम, सांसदों ने मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी के सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात की है।

सभी सांसदों ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने पर पीएम मोदी का आभार जताया। पीएम से मुलाकात करने के साथ ही उत्तराखंड के सभी सांसदों ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

आपको बता दें चार राज्यों में बीजेपी की हुई बंपर जीत पर सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी और इसे प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के किए गए कार्यों की जीत बताया है।
लोकसभा सदस्य और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा, सांसद तीरथ सिंह रावत, सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और नरेश बंसल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.