After Header-1

नीतीश ने दिया संकेत, बिहार का 39वां जिला बनेगा बाढ़

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ के विभिन्न इलाकों के भ्रमण के दूसरे दिन संकेत दिया कि बाढ़ को जिला बनाए जाने की चिर लंबित मांग जल्द ही पूरी होगी।

यहां के लोगों ने मुझे जो स्रेह दिया है, मुझे पांच-पांच बार सांसद बना कर भेजा और क्या नहीं किया उसे हम भूल नहीं सकते हैं। यहां के लिए हम सब कुछ करते रहे हैैं और आगे भी करते रहेंगे। इसलिए आप लोग चिंता मत कीजिएगा जिला इस बार जरूर बनेगा

कुमार ने कहा कि वर्ष 1989 से वह बाढ़ के लिए काम करते रहे हैैं। यहां पर सब कुछ हुआ है। यहां के लोगों की इच्छा को पूरा करते रहे हैैं और आगे भी करेंगे। उन्होंने कहा, “जिला को लेकर यहां के लोग मांग करते रहे हैं। कुछ दिनों के बाद हम लोग इन सब चीजों के बारे में फैसला लेंगे तो बाढ़ को कैसे छोड़ देंगे। इसको लेकर आप लोगों को सोचने की जरूरत नहीं है ।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई इलाकों में संघर्ष के दिनों के साथियों से मुलाकात की और पुराने दिनों को याद किया। अपने पुराने साथियों का हालचाल जाना। भ्रमण के दौरान जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.