इंफाल । मणिपुर के वांगजिंग टेंथा विधानसभा क्षेत्र में शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ । इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक टेंथा खोंगबल निवासी जितेंद्र के घर के आंगन में हुए विस्फोट से घर का एक हिस्सा और सामान क्षतिग्रस्त हो गये।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद थौबल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि संदिग्ध बम विस्फोट मणिपुर विधानसभा चुनाव से जुड़ा हो सकती है, क्योंकि इस क्षेत्र में आगामी पांच मार्च को चुनाव होना है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बुधवार रात कांग्रेस समर्थकों पर हमला किया था। इस हमले के दौरान कुछ घरों के दरवाजों और खिड़कियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।