After Header-1

11 सीटों में किसकी होगी पौ बारह

2017 के विधानसभा चुनाव में इनमें से दो सीटों पर भाजपा चौथे व तीसरे स्थान पर रही

300×250 ADS-1

2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इन सीटों में नौ सीटों पर तीसरे स्थान पर रही
सात सीटों पर भाजपा जीती जबकि दो पर कांग्रेस तो दो पर निर्दलीय ने जीत हासिल की

देहरादून। प्रदेश में 11 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी पहले दूसरे नहीं बल्कि तीसरे या चौथे स्थान पर रही हैं। 10 मार्च को इन सीटों के नतीजे कितने बदलते हैं यह राजनीतिक प्रेक्षकों के लिए देखने वाली बात होगी। इन सीटों में से दो सीटों पर भाजपा चौथे व तीसरे स्थान पर रही जबकि कांग्रेस नौ स्थानों पर तीसरे स्थान पर रही।

जबकि इन 11 सीटों में सात सीटों पर भाजपा जीती जबकि दो पर कांग्रेस तो दो पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। ये दोनो निर्दलीय उम्मीदवार इस बार भाजपा के उम्मीदवार हैं। इस तरह देखा जाए तो इन सीटों पर प्रदर्शन सुधारने की चुनौती भाजपा से बड़ी कांग्रेस के मुंह बाए है
आइए 2017 के इन विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव नतीजों पर नजर डालें।

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मनोज रावत 13906 वोटों के साथ जीते। निर्दलीय कुलदीप सिंह रावत 13037 वोट के साथ दूसरे, निर्दलीय आशा नौटियाल 11786 वोट के साथ तीसरे और भाजपा की शैलारानी रावत 111472 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
घनसाली सीट भाजपा के शक्तिलाल शाह ने 21801 मतों के साथ जीती। निर्दलीय धनीलाल शाह 10450 वोट के साथ दूसरे व कांग्रेस के भीमलाल आर्य 4963 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। देवप्रयाग सीट भाजपा के विनोद कंडारी ने 13433 वोटों के साथ जीती।

निर्दलीय दिवाकर भट्ट 10328 मतों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस उम्मीदवार मंत्री प्रसाद नैथानी 8742 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। निर्दलीय शूरवीर सजवाण 6681 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। नरेंद्रनगर में भाजपा के सुबोध उनियाल को 24104 मतों के सात फतह मिली।

300×600 ADS-2

निर्दलीय ओमगोपाल रावत 19132 वोट के साथ दूसरे तो कांग्रेस के हिमांशु बिजल्वाण 4328 मतों के साथ तीसरे और उक्रांद के सरदार सिंह 3313 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे। टिहरी में भाजपा के धन सिंह नेगी ने 20896 मत लेकर विजय पाई।

तत्कालीन कैबिनेट मंत्री निर्दलीय दिनेश धनै 14056 मतों के साथ दूसरे और कांग्रेस के नरेंद्र चंद रमोला 4466 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। धनौल्टी में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री निर्दलीय प्रीतम पंवार ने 17811 मतों के साथ जीत हासिल की। भाजपा के नारायण सिंह राणा 16196 मतों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि कांग्रेस के मनमोहन मल्ल 12193 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

खानपुर में भाजपा के कुंवर प्रणव चौंपियन ने 53192 वोट पाकर जीत हासिल की। बसपा के मुफ्ती रियासत अली 39457 वोट के साथ दूसरे और कांग्रेस के चौधरी यशवीर सिंह 6894 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन 31352 वोट के साथ सीट पर काबिज हुए जबकि बसपा के सरवत करीम अंसारी 28684 मतों के साथ दूसरे स्थान पर तो भाजपा के ऋषिपाल बालियान 16964 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

यमकेश्वर में भाजपा की ऋतु भूषण खंडूड़ी की 19671 वोट के साथ जीत हुई। यहां निर्दलीय रेनू बिष्ट 19889 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि कांग्रेस के शैलेंद्र सिंह रावत 10283 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। डीडीहाट में भाजपा के बिशन सिंह चुफाल ने 17392 वोट के साथ जीत हासिल की जबकि निर्दलीय किशन भंडारी 15024 वोट के साथ दूसरे तो कांग्रेस के प्रदीप सिंह पाल 14470 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भीमताल सीट निर्दलीय राम सिंह कैड़ा ने 18878 वोट पाकर जीती। भाजपा के गोविंद सिंह बिष्ट 15432 वोट के साथ दूसरे और कांग्रेस के दान सिंह भंडारी 14702 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.