बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करेंगी खुशी कपूर,सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी

मुंबई। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

गौरतलब है कि खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि अभी तक खुशी ने फिल्मी गलियारों में कदम नहीं रखा है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

खुशी की फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी

बोनी कपूर- श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। वहीं अब जाह्नवी के बाद श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। बोनी कपूर ने बताया है कि खुशी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने कहा, इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कह सकता।

आपको जल्द ही इस बारे में और जानकारियां मिलेंगी। गौरतलब है कि हाल ही में चर्चा हो रही थी कि खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा के साथ डेब्यू करेंगी।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म जोया अख्तर बना रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी डेब्यू कर सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.