After Header-1

यूक्रेन पर रूसी सैन्य हमला पुतिन के अंत की शुरुआत : ब्रिटेन

लंदन । ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि यूक्रेन पर रूसी सैन्य हमला राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अंत की शुरुआत हो सकता है। सुश्री ट्रस ने स्काई न्यूज पर ट्रेवर फिलिप्स के कार्यक्रम में कहा, हम यूक्रेन के ताकतवर और कड़े प्रतिरोध को देख रहे हैं और ब्रिटेन उन्हें हथियार की आपूर्ति और आर्थिक सहायता देना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों से रूसी अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान को देखते हुए उनका मानना है कि श्री पुतिन एक रणनीतिक गलती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि युद्ध कई वर्षों तक खींच सकता है। उन्हें डर है कि यह संघर्ष बहुत ज्यादा खूनी हो सकता है।

ब्रिटेन द्वारा रूस पर लगाये गये प्रतिबंधों के बारे में पूछे जाने पर सुश्री ट्रस ने कहा कि उन्होंने ओलिगर्च (देश को नियंत्रित करने वाले लोगों का समूह) की एक सूची तैयार की है और सुझाव दिया कि उन पर प्रतिबंधों का एक विस्तृत कार्यक्रम बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध से ब्रिटेन को काफी आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने कहा , अगर हम अभी पुतिन के खिलाफ नहीं खड़े हुए तो ब्रिटिश लोग जानते हैं कि हमें इसकी क्या कीमत चुकानी पड़ेगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.