उत्तराखंड : खाई में गिरा वाहन, 14 बारातियों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में बारात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिर गया जिससे 14 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई ।

हादसे में शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। दुर्घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन में सवार लोग शादी से घर लौट रहे थे और करीब बीती रात 3 बजकर 20 मिनट में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.