After Header-1

हरियाणा में देशद्रोही गतिविधियों में शामिल चार लोग गिरफ्तार

सोनीपत। खालिस्तानी संगठनों से जुड़कर देशद्रोही गतिविधियों में शामिल चार लोग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी सोशल मीडया के माध्यम से खालिस्तान टाइगर फोर्स व इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन से जुड़े थे।

सोनीपत के जुआं गांव के रहने वाले बदमाशों से पुलिस ने एके-47, चार विदेशी पिस्तौल और 56 जिंदा कारतूस बरामद की है। पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आतंकियों तक पहुंची। चारें के तार पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और कनाडा में बैठे आतंकियों से जुड़े थे। पुलिस इनके साथियों की तलाश में जुट गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त सागर नाम का आतंकी सोनीपत में रह रहा हैं। वह सोनीपत के ही साथियों के साथ पंजाब में हिंसा फैलाने व माहौल खराब करने के लिए खालिस्तान टाइगर फोर्स व इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के सदस्यों से जुड़कर टारगेटिड किंिलग को अंजाम दे रहे हैं।

एसएसपी शर्मा ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सीआईए-1 और साइबर सेल की टीम को लगाया। सीआईए-1 को इनकी लोकेशन गांव जुआं में शातिर अपराधी सागर उर्फ बिन्नी के घर में मिली। इस पर सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उसके मकान पर शिकंजा कस दिया। कुछ देर बाद मोहाना पुलिस भी न्यायालय से सर्च वारंट लेकर पहुंच गई।

वारंट के आधार पर पुलिस घर के अंदर दाखिल हो गई। पुलिस ने सागर के घर में घुसकर सबसे पहले सुनील उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने अमेरिका निर्मित पिस्तौल बरामद की। वहीं सीढियों से उतर रहे एक अन्य युवक को पकड़ा गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.