जम्मू कश्मीर : चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 105 ग्राम चरस  बरामद 

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले से चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त करने की बात भी कही है।

पुलिस ने कहा है कि रोज की तरह की जाने वाली नाका चेकिंग के दौरान बारामूला पुलिस ने शाह मोहल्ला निहालपोरा पट्टन के रहने वाले ड्रग तस्कर शाहनवाज अहमद शाह को गिरफ्तार किया। शाहनवाज के पास से 105 ग्राम चरस भी बरामद की गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला ड्रग तस्कर अमनदीप सिंह भी बाबतेंग पट्टन में एक नाके पर वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 5 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद हुआ है।

इसी तरह नियमित जांच के दौरान बारामूला पुलिस ने वारीपोरा कुंजर में शेख मोहल्ला माहिन निवासी आकिब शेख और हवाल श्रीनगर के समीर अहमद शेख नामक दो और ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद हुई है।थाना पट्टन, तंगमर्ग व कुंजर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.