After Header-1

UP: कुएं में गिरी एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं , 13 की मौत

कुशीनगर । उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बुधवार देर शाम एक कुएं में एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं। जिसमे 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौरंगिया स्कूल टोला गांव में कल रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे कुएं में गिर गए।  जिला प्रशासन ने हादसे में मरने वाले प्रत्येक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिए जाने की बात कही है।

पीएम ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

पीएम ने हादसे पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।  मोदी  ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।

मुख्यमंंत्री योगी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया 

मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  उन्होने ट्वीट किया ‘‘जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।’

राहत-बचाव कार्य तेज

दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया। जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पूजा यादव (20),शशिकला (15),आरती (13),पूजा चौरसिया (17),ज्योति चौरसिया(10),मीरा (22), ममता (35),शकुंतला (34),परी (20),राधिका (20) और सुंदरी (9) शामिल है। दो की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.