बप्पी लाहिड़ी के निधन पर मसूरी के संगीत प्रेमियों में शोक

2007 में मसूरी में आयोजित शरदोत्सव में दी थी बैंड के साथ प्रस्तुति

मसूरी। देश में डिस्को संगीत को जन-जन में लोकप्रिय बनाने वाले देश के महान संगीतकार और गीतकार बप्पी लाहिड़ी का आकस्मिक निधन होने से संगीत प्रेमियों को गहरा आघात लगा है।
अस्सी व नब्बे के दशक में उन्होंने डिस्को संगीत को आम जन तक पहुंचाया। संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर देश भर के संगीत प्रेमियों में शोक छा गया।
उनका मसूरी से भी नाता रहा है और उन्होंने वर्ष 2007 में मसूरी में आयोजित शरदोत्सव में अपने बैंड के साथ प्रस्तुति दी थी। तब उनके गाने को सुनने के लिए सिल्र्वटन ग्राउड में भारीभीड़ एकत्र हो गई थी।

उस समय नगर पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल थे। जानकारी देते हुए व्यापार संघ के अध्यक्ष व संगीत प्रेमी रजत अग्रवाल ने बताया कि बप्पी लाहिड़ी की नाइट देखने सुनने के लिए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों का जमावडा लग गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.