युवा देंगे वोट से भाजपा को चोट : राहुल राव

देहरादून। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद सोयी रही, जिसकी वजह से प्रदेश का युवा रोजगार व प्रदेश विकास से वंचित रह गया।

पढ़े-निषाद पार्टी ने दिया उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन

राजीव गांधी भवन में एक प्रेस वार्ता को सबोधित करते हुए राहुल राव ने कहा कि यह सरकार कुंभकरर्णी नींद सोई है। अगर युवा रोजगार हासिल करता है तो वह अपने परिवार की जीविका को अच्छे से चला पाता है। पर्यटन की उत्तराखंड के अंदर शुरुआत जो शुरुआत हुई थी वह कांग्रेस के समय से हो पायी थी। आपदा क बाद चारधाम यात्रा को फिर से शुरू करने का श्रेय कांग्रेस को जाता है।

पढ़े-पूर्व सीएम ने लालकुआं के लिए खोला पिटारा, आदर्श विस बनाने का एलान

उत्तराखंड के स्वाभिमानी मेहनतकश लोग हैं उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर उत्तराखंड की नींव रखी है, लेकिन भाजपा की सरकार ने वह ताना-बाना तोड़ने में व विकास की डोर को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसलिए आज प्रदेश के नौजवान का पूरी तरह भाजपा से मोहभंग हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.