After Header-1

देश भर में कोविड टीकाकरण में 169.46 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में 45 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 169.46 करोड से अधिक हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 45 लाख 10 हजार 770 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 169 करोड़ 46 लाख 26 हजार 697 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख सात हजार 770 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 12 लाख 25 हजार 11 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 2.90 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 7.42 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 13 हजार 246 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ चार लाख 61 हजार 148 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.91 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख 48 हजार 513 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 74 करोड़ एक लाख 87 हजार 141 कोविड परीक्षण किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.